Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शराबी बेटे ने पिता का सिर कूचकर उतारा मौत के घाट

आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के जिवली गांव बुधवार की बीती रात शराबी बेटे ने पत्थर से पिता का सिर कूचकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शराबी बेटा मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिवार में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार बालकिशन सरोज उम्र 52 वर्ष निवासी जिवली थाना बरदह राजगीर का काम करता था। घर से 500 मीटर की दूरी पर उसका दूसरा मकान है। बीती रात करीब 9 बजे पिता अपने बेटे के लिए खाना लेकर दूसरे मकान पर गया। किसी बात को लेकर दोनोें के बीच विवाद हो गया। इस दौरान नशे में धुत बेटे ने पिता के सिर पर पत्थर से प्रहार कर दिया, जिससे उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद शराबी बेटा मौके से फरार हो गया। रात में ही जब परिवार वालों को घटना की जानकारी हुई तो परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh