Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भारत की आन बान और शान है तिरंगा- बीपी त्रिपाठी पूर्व आईजी

सुल्तानपुर ।स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज व पंडित लालता प्रसाद पब्लिक स्कूल हरीपुर के बच्चों ने लहराया 150 लम्बा तिरंगा झँडा भारत की आन, बान व शान है तिरंगा। प्रत्येक भारतवासी का यह कर्तव्य है कि वह अंतिम सांस तक इसे लहराता रहे।

 यह बातें स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज हरीपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा को रवाना करने से पूर्व संबोधित करते हुए पूर्व आईजी बी.पी. त्रिपाठी ने व्यक्त किए। श्री त्रिपाठी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव प्रत्येक जन जन के अंदर ना केवल एक उत्साह का संचार कर रहा है बल्कि प्रत्येक भारतवासी क्रांतिकारियों के बलिदान को तिरंगा यात्रा के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित कर याद कर रहा है जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। युवाओं को संबोधित करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि देश का विकास युवाओं के कंधों पर है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा दुर्गुणों से दूर रहते हुए गांधी जी के सपनों का भारत बनाने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत विद्यालय की छात्रा रोशनी खरवार व छात्र पवन मिश्र ने गीत गाकर किया। विद्यालय प्रबंधक अमरीश मिश्र ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रत्येक भारतवासी का यह धर्म है कि वह देश की एकता, अखंडता के लिए निरंतर तत्पर रहे। श्री मिश्र ने छात्र छात्राओं को सामाजिक कुरीतियों से दूर रहते हुए देश व समाज हित में कार्य करने की बात कही। यात्रा के पूर्व नारायण ज्ञान धाम के संस्थापक पूर्व आई. जी. श्री त्रिपाठी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धूप दीप प्रज्वलित किया। तिरंगा यात्रा में शामिल पँ. लालता प्रसाद पब्लिक स्कूल के छात्र छात्रा 150 मीटर लंबे तिरंगा को देखकर न केवल साहस से भर गए बल्कि क्षेत्रवासियों ने भी बढ़-चढ़कर तिरंगा यात्रा मेँ हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा की तैयारी में प्रधानाचार्य शिवकुमार, आलोक कुमार बबलू, राकेश कुमार, अंतिम मिश्र, दीपेश सिँह, मोहम्मद इमरान, नीरज पांडे, सुधाकर जी, मुकुल कुमार आदि का प्रमुख सहयोग रहा।  प्रधान प्रतिनिधि विनोद तिवारी ने करौदी बाजार तो कस्बे में क्षितिज मोदनवाल व माँ शारदा मन्दिर पर मोहित जायसवाल, सोनू उपाध्याय, हनुमान मौर्या व गँगापुर मोड पर राहुल वर्मा के नेतृत्व में कस्बावासियों ने तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा किया। तिरंगा यात्रा में सामाजिक कार्यकर्ता विपिन शुक्ला, जगदंबा उपाध्याय, आशीष मिश्र, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, रितेश दुबे, कमलेश मिश्र, विवेकानंद उपाध्याय, कृष्ण कुमार चौबे, प्रधान राजेंद्र वर्मा, राजेंद्र प्रसाद पांडे, विक्की वर्मा, अंकित पांडे, रितेश उपाध्याय, अँकुर मिश्रा, मनोज सिंह, प्रशांत पांडे, सूरज सिँह, डी.के. तिवारी, दीन मोहम्मद समेत सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधक अमरीश मिश्रा ने मुख्य अतिथि पूर्व आईजी बी.पी. त्रिपाठी को स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh