आजादी के अमृत महोत्सव‘‘ के उपलक्ष्य में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां/सहायिकाओं द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गयी रैली
सुलतानपुर । ‘‘आजादी के अमृत महोत्सव‘‘ के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा ‘‘हम सब एक हैं‘‘ थीम पर प्रभात फेरी निकाली गई जो कलेक्टेªट गेट से आरम्भ होकर डाकखाना चौराहा, लाल डिग्गी चौराहा, पंत स्टेडियम से होते हुये तिकोनिया पार्क में समाप्त की गई। रैली में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां/सहायिकाएं अपने हाथ में तिरंगा झण्डा, आजादी का अमृत महोत्सव, हर घर तिरंगा व हम सब एक हैं आदि लिखे हुये बैनर व स्लोगन की तख्तियां लेकर कतारबद्ध होकर अनुशासित ढंग से जयहिंद-जयभारत, वंदे मातरम, भारत माता की जय, हम सब एक हैं का उद्घोष करते हुये आजादी के अमृत महोत्सव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।
रैली का आरम्भ जिला कार्यक्रम अधिकारी विकास चन्द्र द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। उक्त रैली का सुनियोजित ढंग से संचालन बाल विकास परियोजना अधिकारी अजीत कुमार, राजेन्द्र प्रसाद व राहुल त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य सेविकाएं व विभाग के कर्मचारियों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।



























































Leave a comment