Latest News / ताज़ातरीन खबरें

तीन तलाक का आरोप , दहेज का मामला, काली करतूतें

आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के इसरौली गांव में दहेज की मांग को लेकर ससुराल के लोगों ने पहले विवाहिता को प्रताड़ित किया इसके बाद भी जब मांग पूरी नहीं हुई तो पति ने सउदी अरब से फोन कर तीन तलाक दे दिया.तलाक के बाद मायके में रहने को मजबूर विवाहिता ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.गंभीरपुर थाना क्षेत्र के चिउटही गांव निवासी फरहत बानो पुत्री कमालुद्दीन की शादी मुस्लिम रीति रिवाज के साथ 21 सितंबर 2014 को सरायमीर थाना क्षेत्र के इसरौली गांव निवासी नौशाद अहमद पुत्र इम्तियाज के साथ हुई थी.शादी में उसके पिता ने सामर्थ्य के अनुसार काफी दान दहेज दिया था.ससुराल के लोगों की हर डिमांड उसके पिता ने पूरी की लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही पति नौशाद व उनके परिवार के लोग फिर दहेज मांगने लगे.उसके पिता ने जब अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देकर डिमांड पूरी करने में असमर्थता जताई तो परिवार के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे.बार-बार ताना मारने लगे कि तुम्हारे पिता शादी में कुछ नहीं दिये हैं.हमारी डिमांड पूरी करो नही तो हम घर में नहीं रहने देंगे। 4 जुलाई को दहेज के लिए परिवार के लोगों ने दबाव बनाया तो उसने कह दिया कि मेरे पिता के पास जितना सामर्थ्य था.उतना दान दहेज दिए हैं। वह और दहेज नहीं दे सकते।इससे नाराज होकर ससुर इम्तियाज पुत्र जैहुरुद्दीन, सास फरजाना पत्नी इम्तियाज.जेठ समसाद उर्फ कुन्नु पुत्र इम्तियाज, देवर आमिर पुत्र इम्तियाज.ननद अरीबा पुत्री इम्तियाज ने उसे मारा पीटा और घर के बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन वह घर से नहीं निकली.और अपने पति नौशाद अहमद को सारी बात बताना चाही तो पति ने उसकी बात नहीं सुनी और आक्रोश में आकर 6 अगस्त 2022 को सउदी अरब से फोन पर तीन तलाक दे दिया है. पीड़िता की तहरीर पर सरायमीर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है.थानाध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है.तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.आरोपियों की तलाश जारी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh