Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं

लखनऊ: 11 अगस्त, 2022 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
आज यहाँ जारी एक बधाई सन्देश में मुख्यमंत्री  ने कहा है कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पारस्परिक प्रेम, स्नेह व विश्वास का त्यौहार है। यह पर्व कर्तव्य, आत्मीयता, त्याग, सामाजिक एकता व सद्भाव की भावना का प्रतीक है। रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व तो है ही, यह भारत की गुरु-शिष्य परम्परा का त्यौहार भी है।
             रक्षाबंधन का त्यौहार श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। श्रावण मास में ऋषिगण आश्रम में रहकर अध्ययन और यज्ञ करते थे। श्रावण पूर्णिमा को मासिक यज्ञ की पूर्णाहुति होती थी। यज्ञ की समाप्ति पर यजमानों और शिष्यों को रक्षासूत्र बांधने की प्रथा थी, जिसका पालन रक्षाबंधन के रूप में भी किया जाता है। रक्षाबंधन का त्यौहार समाज में प्रेम और भाईचारा बढ़ाने का कार्य भी करता है। यह दान के महत्व को प्रतिष्ठित करने वाला पावन त्यौहार है।
            मुख्यमंत्री  ने लोगों से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए रक्षाबंधन का पर्व मनाने की अपील की है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh