Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सपा सदस्यता अभियान पर पूर्व राज्यमंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोर

आजमगढ़ 11अगस्त।सदस्यता भर्ती  अभियान आजमगढ़ के  प्रभारी पूर्वमन्त्री  रामआसरे विश्वकर्मा ने  आज विधानसभा सगडी के पार्टी कार्यालय जीयनपुर मे सेक्टर प्रभारियो विधानसभा सभा कमेटी व वरिष्ठ नेताओ की बैठक मे सभी को सक्रिय सदस्य बनने का अनुरोध किया। सभी नेताओं को अपने अपने बूथ पर कैम्प लगाकर सक्रिय सदस्य बनने का दिया निर्देश।विधानसभा के 415 बूथ पर एक एक सक्रिय सदस्य बनाने का दिया निर्देश।दलितों व अति पिछडो को सदस्य बनाने हेतु विशेष अभियान चलाने का निर्देश।सदस्यता भर्ती अभियान के माध्यम से जन जन तक पहुंचने का निर्देश।विधायक श्री एच एन पटेल  तथा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने अभियान को गति देने पर बल दिया।पूर्वमन्त्री ने सदस्यता भर्ती के साथ साथ 1500 मतदाता के अनुसार पोलिंग बूथ के निर्धारण तथा 9अगस्त से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय तिरंगा झण्डा यात्रा निकालने व घर घर तिरंगा झण्डा लगाने का निर्देश दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh