युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
फूलपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ऊदपुर में अपने मकान की छत की कुंडी में रस्सी का फंदा डालकर फाँसी लगाकर युवती ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के कतरा नूरपुर निवासी हारून पुत्र दीन मोहम्मद लखनऊ बलिया मार्ग पर स्थित फूलपुर एलआईसी कार्यालय के पास अपना मोटर गैराज चलाते है। वर्तमान समय मे परिवार के साथ ऊदपुर ग्राम पंचायत में परिवार सहित रहते है। बुधवार शाम 9 बजे उनकी 20 वर्षीय पुत्री शादिया खाना पीना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह देर तक शादिया के न जगने के कारण उसकी माँ जगाने गयी। दरवाजा पर आवाज़ दे दे कर थक गई। अनहोनी की आशंका से मार ने अपने पति को सूचना दिया। पति दीन मोहम्मद एवं पड़ोसियों द्वारा दरबाजा तोड़ा गया। तो देखा की 20 वर्षीया शादिया रस्सी के सहारे छत के चूल्ले में लटक रही थी।फाँसी के फंदे से लटकती लाश को आनन फानन में फंदे से बाहर किया गया। सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस स्थलीय निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पिता दीन मोहम्मद का कहना है कि शादिया काफी दिनो से बीमार थी उसका इलाज चल रहा था वह तबियत ठीक ना होने से डिप्रेशन में रहती थी। कोतवाल अनिल कुमार सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।



























































Leave a comment