Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बहराइच में धूमधाम से मनाया जा रहा है आजादी का अमृत महोत्सव

बहराइच-आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का महोत्सव   जहाँ सम्पूूूर्ण देश जश्न मना रहा है और वही नगर नानपारा में हर घर तिरगां की मुहिम को हर घर तक पहुचाने में बीते सप्ताह से विभिन्न कार्यालयो ,  संस्थाओं के साथ नगर नानपारा की अधिकांश शिक्षण संस्थाओ में तिरंगा यात्रा  निकालकर हर घर तिरगां लगाने के लिये जन जन को प्रेरित करने का सतत प्रयास जारी है। 

आज श्री शंकर इन्टर कालेज की तिरंगा रैली प्रचार्य अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में , जे0 पी0 गर्ल्स इन्टर कालेज की तिरंगा रैली प्रबन्धक सुशील श्रीवास्तव व प्राचार्या सृष्टि श्रीवास्तव द्वारा , के.एन.पी. मेमोरियल स्कूल नानपारा की तिरंगा रैली आकाश पांडेय के नेतृत्व में एव उत्तर प्रदेश होम गार्ड कम्पनी के नेतृत्व में शिवाले बाग से गोयल तिराहे तक तिरंगा रैली निकाली गयीजिसमें सेकड़ों होमगार्ड के जवानों ने सहभागिता की।

इसी क्रम मे कोतवाली नानपारा प्रांगण में पुलिस  क्षेत्राधिकारी नानपारा डाॅ जंग बहादुर ने प्रभारी निरक्षक शमशेर बहादुर के आवास पर झण्डा लगाने के साथ सभी उपनिरक्षको को तिरंगा वितरित किया गया और सभी पुलिस कर्मियों को अपने  अपने घरों पर तिरंगा लगाने और लगवाने के अनुरोध किया गया।

 नगर पलिका परिषद नानपारा की अधिषासी अधिकारी  श्रीमती रेनू यादव के नेतृत्व में तिरंगा रेली निकाली गयी जिसमें नगर के सभासद सहित नगरवासी सम्मिलित हुवे। राहत जनता इन्टर कालेज नानपारा, केमिस्ट एवं ड्रग एसोसिएशन के तत्वाधान में ओषधि निरीक्षक बहराइच द्वारा सभी थोक व फुटकर विक्रेताओं का तिरंगा वितरित कर हर घर तिरंगा लगाने के लिये प्रेरित किया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh