सपा फूलपुर पवई द्वारा अगस्त क्रांति के रूप में निकली तिरंगा यात्रा
फूलपुर।फूलपुर पवई विधानसभा के समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर अगस्त क्रान्ति के रूप में तिरंगा यात्रा निकालने के निर्देश के क्रम में आज दिन में दस बजे पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा अगस्त क्रान्ति तिरंगा यात्रा निकाला यह यात्रा पूर्व विधायक के फूलपुर देहात स्थित आवास से निकलकर कुंवर नदी पुल शंकरजी तिराहा,शनिचर बाजार,मुंशी दौलत लाल मार्ग होते हुऐ तहसील मुख्यालय प्रागण में घूमकर पुनःनगर पंचायत कार्यालय रोडवेज मुड़ियार रोड होते हुए पूर्व विधायक के आवास पर पहुंची।।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वसिमुद्दीन शेख,मो उमर, रविन्द्र यादव,नीरज पांडेय,गुड्डू यादव, सुरेन्द्र बहादुर यादव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।



























































Leave a comment