रक्षाबंधन को लेकर बाजार दुल्हन की तरह राखियों से सजी
अतरौलिया आजमगढ़। रक्षाबंधन को लेकर बाजार दुल्हन की तरह सज गए हैं। राखियों से सजी दुकानों पर खरीदारी बढ़ गई है। महिलाएं व युवतियां राखियां खरीदारी के लिए आ रही हैं। रक्षाबंधन को लेकर जहां बाजारों में दुकानों पर नाना प्रकार की राखियां सजी हुई हैं वहीं खरीदारी को लेकर आवाजाही भी बढ़ गई है। महिलाएं व युवतियां बाजारों में राखियों की खरीददारी करने के लिए नजर आ रही हैं। नगर के मेन बाजार, बब्बर चौक, केसरी चौक, जायसवाल मुहल्ला, गोला बाजार, बरन चौक, पटेल चौक पर दुकानों के साथ बाहर फेरी लगाकर राखियां बेची जा रही हैं। राखियां खरीदने के लिए आई रेनू, पुजा, रिमझिम व कोमल ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर वे काफी उत्साहित हैं। सर्राफा बाजार में चांदी वाली राखियां महिलाएं व युवतियां खरीदने के लिए दुकानों पर नजर आ रही है। वहीं बब्बर चौक पर राखियों की दुकान लगा रहे अशोक सोनकर ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में सुंदर राखियां आई हुई हैं। सबसे ज्यादा बच्चों वाली राखियों की मांग बढ़ी है। इनमें छोटा भीम, लाइटिंग, रबड़ी व डोरी मोन की राखियां शामिल हैं, स्थानीय दुकानदार विपिन ने बताया कि सभी प्रकार की राखियां दुकान पर उपलब्ध है। कोरोना काल के बाद पहली बार बाजारों में रौनक बढ़ी है। रेशम, डोरी, रुद्राक्ष, जय श्री राम, स्टोन राखी तथा बच्चों की राशियों की मांग बढ़ी है। इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद है दुकान पर सभी दाम की राखियां उपलब्ध है। इस बार मार्केट में ननंद भौजाई राखी की डिमांड भी बढ़ी है। बहन भाई के बीच अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन के त्योहार से पहले बाजार राखियों से सज गए हैं। बहने भाईयो की कलाइयों पर राखी बांधने के लिए बाजारों से राखियों की खरीद करने में लगी हुई हैं। बाजारों के अलावा गावों में भी दुकानों पर राखिया सज गई हैं। मिठाइयां बेचने वाले दुकानदारों ने ग्राहकों के लिए मिठाईया बनानी शुरू कर दी हैं। हालाकि बाजार में इस समय 5 रुपये से लेकर 300 रुपये तक की कीमती राखिया मिल रही है। वहीं रुपयों व चादी का प्रचलन भी बढ़ रहा है। रेशम की डोर की जगह फैंसी राखियों का चलन भी ज्यादा बढ़ गया है। इसके अलावा मिठाई की दुकानों पर प्रति दिन रौनक बढ़ रही है।



























































Leave a comment