Latest News / ताज़ातरीन खबरें

घरवालों को मारने की धमकी देकर किशोरी से गैंगरेप, ठहरा गर्भ एसपी को ज्ञापन सौंप की कार्रवाई की मांग

आजमगढ़ जनपद के  थाना रौनापार  क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्ष की किशोरी को मनबढ़ बाइक से अपने मुर्गी फार्म पर ले गए और एक बलात्कार करते थे। किशोरी के घर वालों की हत्या करने की धमकी से किशोरी चुप रही लेकिन गर्भ ठहरने पर घर वालों को जानकारी हुई तो सभी सकते में आ गये। जिसमें सोमवार को इस मामले में एसपी से गुहार लगाते हुए परिजनों ने कार्रवाई की मांग किए हैं।
पीड़िता के मुताबिक किशोरी के स्कूल जाते समय रास्ते में मनबढ़ आये दिन छेड़खानी करता था। विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। जिससे किशोरी विरोध नहीं कर सकी और इसका फायदा उठाते हुए मनबढ़ युवक अपने दोस्त के सहयोग से उसे मुर्गी फार्म पर ले जाकर रेप किया। साथ में ही वी डी ओ बना लिया और अश्लील वीडीओ वायरल करने की धमकी देकर अक्सर उससे रेप करते थे किशोरी ने बताया कि कई बार दो से अधिक लोगों ने रेप किया। जब  किशोरी के गर्भ ठहरने पर घर वालों को घटना की जानकारी हुई। तब परिजनों ने रौनापार थाने पर  शिकायत करने पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे एसपी से गुहार लगाई गयी है। जिसमें थानाध्यक्ष रौनापार ने चार लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर तलाश जारी कर दिया है


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh