सौ मीटर तिरंगा यात्रा में गूँजा भारत माता की जय के नारे
लालगंज आजमगढ़ 75 वें आजादी अमृत महोत्सव के अवसर पर 100 मीटर तिरंगा यात्रा नगर में निकाला गया ।बताते चलें कि दिन सोमवार को नगर पंचायत कटघर लालगंज में ठाकुरद्वारा से तिरंगा यात्रा प्रारंभ कर तहसील होते हुए डांग बंगले पर तिरंगा यात्रा समापन किया गया। जिसमें हर वर्ग के लोग शामिल रहे। सभी लोग हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय वंदे मातरम नारे भी लगाए। इस अवसर पर पूर्व सांसद नीलम सोनकर, जिला अध्यक्ष ऋषि कांत राय उपजिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार रघुवंशी ,देवगांव प्रभारी शशि मौली पांडे, संचिता श्री चौहान, रजनीकांत त्रिपाठी ,योगेंद्र राय ,गौरव कुमार रघुवंशी ,उमाशंकर मिश्र, अशोक सोनकर, चौकी प्रभारी अनुपम जयसवाल ,रजनीश जयसवाल, विजय सोनकर,संजय जायसवाल ,कृष्ण कुमार मोदनवाल ,ब्लाक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू पंकज राय विनोद राय, सुनील सिंह डब्बू योगेश सिंह ,ओमप्रकाश सिंह, अंजना सिंह, धर्मराज सिंह सर्वेश राय ,वीरेंद्रराय, विशाल राय, शिवसागर बरनवाल, मोहम्मद जैद ,धर्मेंद्र सोनकर ,भरत साहू, सर्वेश राय सहित तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक लोग उपस्थित रहे।



























































Leave a comment