चंद्रावती मेडिकल्स का उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, ऑपरेशन थियेटर को किया शील
लालगंज आजमगढ़ चन्द्रावती मेडिकल स्टोर एण्ड मैटरनिटी सेण्टर मसीरपुर पर सोमवार को सायं जांच करने न्यायिक मजिस्ट्रेट नागेन्द्र कुमार गंगवार पुलिस फोर्स के साथ पहुचकर जांच किया। एक मरीज पेट दर्द मे भर्ती पाया गया। जबकि कई मरीजों को बाहर से मना कर दिया गया।अन्दर जांच मे आपरेशन थियेटर बनाया गया था । जिसमे आपरेशन करने के इस्टुमेन्ट पाया गया जिसके बाद अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद लालगंज बी0के0 सिंह को बुलाकर आपरेशन थियेटर व रजिस्टेशन रजिस्टर की जांच कराते हुए आपरेशन थियेटर को शील कराया गया।चंद्रावती मेमोरियल मेडिकल स्टोर एंड मैटरनिटी सेंटर डा0 डी0 के0 विश्वकर्मा ( दिलीप कुमार ) को न्यायिक मजिस्ट्रेट लालगंज ने निर्देशित किया कि ओपीडी भी तब तक बन्द रहेगी।जब तक कि कोई आदेश न मिल जाय।



























































Leave a comment