समाजवादी पार्टी सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की मीटिंग
आज़मगढ़ : समाजवादी पार्टी सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की मीटिंग,मीटिंग दौरान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को बताया साथ मे लोहिया जी के विचारों को भी अमल में लाने तथा विचारों पर चलने की प्रेणना दी।वही सदस्यता अभियान के प्रभारी पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा भी बूथ किस तरह से मजबूत करेंगे, पार्टी को 2024 से 2027 तक पार्टी को मजबूत कर सत्ता में कैसे लाएंगे के मंत्रों को अपने कार्यकर्ताओं के बीच रखा तथा अधिक से अधिक लोगों को सदस्यता ग्रहण करा कर प्रदेश में अलग पहचान बनाने व हर वर्ग को साथ में लेकर चलने की बात भी की। मीटिंग पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव की अध्यक्षता में की गई मीटिंग के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा मीटिंग समाप्त होने के बाद श्याम बहादुर यादव ने काफी संख्या में लोगों को सदस्यता ग्रहण करवाई।



























































Leave a comment