Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पूर्व मंत्री के बेटे को लगी गोली, आईसीयू में भर्ती

लखनऊ। सपा सरकार में मंत्री रहे शंख लाल मांझी के बेटे आकाश को शनिवार शाम गोली लग गई। गोली चलते ही घर में हड़कंप मच गया। घर में मौजूद लोगों ने घायल अवस्था में उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर है। पुलिस का कहना है कि आकाश मांझी को आईसीयू में भर्ती किया गया है। परिजनों की तरफ से अभी तक इस मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं की गई है। पूर्व मंत्री शंख लाल मांझी बाहर गए हुए थे। आज एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले थे और आकाश उनको लेना जाने वाला था।
गोमतीनगर विस्तार करें वरदान खंड स्थित घर में आकाश के हाथ से रिवॉल्वर जमीन पर गिरी और फायर होने से गोली सीने में लग गई। आनन-फानन बहन महिमा उसे लोहिया अस्पताल लेकर गई। आकाश की हालत गंभीर है। गोमतीनगर विस्तार के वरदान खंड की घटना है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh