Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पत्नी पर फावड़े से हमलाकर की हत्या थाने पहुंचकर बोला पति-मुझे गिरफ्तार कर लो मैं अपनी पत्नी को मार कर कर दिया हत्या

मऊ। मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। क्षेत्र के ताजोपुर गांव में एक शख्स ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद खुद थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने हत्या में प्रयुक्त फावड़े को भी पुलिस को सुपुर्द कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच में जुट गई।
पुलिस के मुताबिक, अवैध संबंध के शक में वारदात को अंजाम दिया गया है। कृपादेवी (38) पत्नी देवेंद्र यादव ताहिरपुर गांव की निवासी थी। वह पिछले 10 साल से अपने पति और दो बच्चों के साथ ताजोपुर गांव स्थित अपने मकान में रहती थी। पेशे से किसान देवेंद्र की यह दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। शनिवार सुबह की देवेंद्र की किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। दोनों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान गुस्से में देवेंद्र ने पत्नी कृपादेवी पर फावड़े से हमला कर दिया। मौके पर ही कृपा देवी की मौत हो गई। इसके बाद देवेंद्र भागते हुए थाने आया और घटना की जानकारी देते हुए कहा कि मुझे गिरफ्तार कर लो। पुलिस उसके साथ मौके पर पहुंची और फारेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल शुरू कर दी। थाना प्रभारी केके गुप्ता ने बताया कि मामला पत्नी के अवैध संबंध का है इस बात से नाराज पति ने पत्नी की हत्या कर दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh