Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मनबढो का आतंक,दो पक्षों में हुई मारपीट ,न्याय की लगायी गुहार

जौनपुर जिले के सरपतहां थाना अंतर्गत ग्राम जुनेदपुर में मामूली से विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से वार कर दिया  जिसमें 2 लोग बहुत बुरी तरह से घायल हो गए ,जब घायल व्यक्ति के अन्य परिवार के लोगों ने घायल व्यक्तियों को थाने ले गए तो मामला एनसीआर तक रुक गया । जबकि घायलों का सरकारी मेडिकल कराने की जरूरत थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एक निजी हॉस्पिटल में बेवश घायलों का इलाज  कराने को मजबूर हुआ।घायलों का कहना है कि," अभी तक विपक्षी खुलेआम टहल रहे हैं और धमकी भी देते रहते हैं".
 घायल व्यक्ति का नाम शुभम सन ऑफ राम जी विशाल सन ऑफ लाल साहब है पीड़ित ने सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh