Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बेघर तथा कचरा उठाने वाले परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराये जाने हेतु वेबपोर्टल पर पंजीकरण की व्यवस्था शुरू

लखनऊ: प्रदेश सरकार की बेघर एवं कचरा उठाने वाले भारतीय नागरिकों को राशन कार्ड उपलब्ध कराये जाने हेतु वेबपोर्टल पर पंजीकरण करने की व्यवस्था के तहत प्रदेश में अभियान चलाते हुए अब तक लगभग 780 बेघर एवं कचरा उठाने वाले परिवारों को राशन कार्ड जारी किये जा चुके हैं। इस व्यवस्था से ऐसे भारतीय नागरिक, जिनके पास अपना कोई आवास और पहचान पत्र न होने के कारण आधार कार्ड उपलब्ध नहीं हो पाया है, उनको भी मुफ्त राशन वितरण का लाभ मिल रहा है।
खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार योजना का लाभ लेने के लिए वेब पोर्टल  पर पंजीकरण करवाना आवश्यक है। इस योजना से उन लोगों को भी एन0एफ0एस0ए0 के अन्तर्गत आच्छादित किया जा रहा है, जो आधार और आवास के अभाव में अपना राशन कार्ड नहीं बनवा पा रहे हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh