समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक व पूर्व राष्ट्र महासचिव अरशद खान द्वारा सदस्यता अभियान चलाया कर कई लोगों को दिलाई सदस्यता
जौनपुर। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत सोमवार को वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक विधायक व पूर्व राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद अरशद ख़ान ने सदर विधानसभा क्षेत्र के अर्जुन भवन सदर तहसील के सामने सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। सपा ही ऐसी पार्टी है, जो गांव गरीब और प्रदेश का विकास कर सकती है। आगे कहा कि पार्टी का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों को समाजवादी पार्टी की नीतियों और उसके कार्यकाल के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाए। ताकि प्रभावित होकर लोग सपा की प्रारंभिक सदस्यता को ग्रहण करें।
अमित यादव जिला पंचायत सदस्य व मोहम्मद नासिर खान समाजवादी पार्टी पूर्व राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी ने तमाम युवाओं व नागरिकों को सपा की सदस्यता दिलाई। पूर्व विधायक ने सभी से संगठन के लिए पूरी मजबूती के साथ काम करने का आह्वान किया। कहा कि देश व प्रदेश की हालत अत्यंत गंभीर है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हर मुद्दे पर फेल हो चुकी है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, जिला महासचिव हिसामुदद्दीन शाह, मनोज मौर्य रुखसार अहमद आदि उपस्थित थे।



























































Leave a comment