Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बालू लदा ट्रैक्टर चोरी होने का आरोप

खुटहन(जौनपुर) 1 अगस्त खुटार थाना अंतर्गत तिघरा बाजार में  एक बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान के दुकानदार ने थाने में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी दुकान के सामने शनिवार की शाम बालू लादकर खड़ा ट्रैक्टर ट्राली को अज्ञात चोर रात में लेकर गायब हो गये। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। घटना को पुलिस संदिग्ध मान रही है।
इसी थाना क्षेत्र के गौसपुर निवासी हरिप्रसाद की वर्षो से तिगरा बाजार में बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है। इनका आरोप है कि रोज की भांति वे दुकान बंद कर अपने घर चले गए। बालू लदा ट्रैक्टर ट्राली दुकान के सामने खड़ा कर दिए थे। आरोप है कि रात में अज्ञात चोर ट्राली सहित ट्रैक्टर चुरा ले गए। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर राणा प्रताप यादव ने घटना संदिग्ध बतायी। उन्होंने कहा कि तहरीर मिली है। बहुत जल्द असलियत सामने आ जायेगी। दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh