Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शहंशाह जादूगर शो के आज के समापन के पर पत्रकारों का जोरदार स्वागत

आजमगढ़ सिधारी राहुल प्रेक्षागृह में शहंशाह जादूगर शो के समापन के अवसर पर पहुंचे आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडे ने फीता काटकर किया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि संजय पांडे को कलाकार जादूगर शहंशाह द्वारा अंगवस्त्रम एवं जादूगर मनोज मिश्रा द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया है अपने संबोधन में मुख्य अतिथि संजय पांडे ने कहा कि जादू एक कला है इस खेल को देखने से मनोरंजन होता है वही साथ साथ समाज को सीख मिलती है क्योंकि कलाकारों द्वारा जादू के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान जैसे तमाम कुरीतियों को दर्शाया और लोगों का मनोरंजन किया श्री पांडे ने कहा कि बड़े छोटों को अपने व्यस्त जीवन में समय निकालकर जादू को देखना चाहिए। कलाकार जादूगर शहंशाह मनोज मिश्र एवं कलाकार ज्योति मिश्रा बृजेश राहुल प्रियंका लक्ष्मी लवकुश मिश्रा द्वारा अपने जादुई कला का प्रदर्शन करते हुए सभी दर्शकों का मन मोह लिया इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज जायसवाल देवमणि पांडे संदीप विश्वकर्मा राम पलट पूर्व सभासद पप्पू गौड़ इत्यादि उपस्थित रहे अंत में जादूगर कलाकार मनोज दुबे ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए लोगों का स्वागत किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh