Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पुरानी पेंशन बहाली के लिये अटेवा के द्वारा संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बिलरियागंज।बिलरियागंज ब्लॉक सभागार में सोमवार को पुरानी पेंशन बहाली के लिये अटेवा के द्वारा संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने पुरानी पेंशन की बहाली के लिये सभी को एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।जिलाध्यक्ष सुभाष यादव ने अपने संबोधन में कहा कि पेंशन हमारा हक है और हम इसे लेकर रहेंगे।राजस्थान,झारखण्ड आदि राज्यों में पुरानी पेंशन लागू हो चुकी है अब उत्तर प्रदेश की बारी है।हम सभी को अपने प्रदेश में पेंशन जारी होने तक संघर्ष जारी रखना होगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केदार वर्मा ने कहा कि पेंशन बुढ़ापे का सहारा है।कर्मचारियों को तीस चालीस वर्ष की सेवा के बाद पेंशन न मिलने पर कोई सहारा नहीं रहेगा।कार्यक्रम को लालचंद यादव,विनोद पटेल,कुसुम प्रजापति,वंदना यादव,ओमप्रकाश मौर्य,बेनी वर्मा,विनीता सिंह आदि लोगों ने संबोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कपिलदेव सिंह और संचालन घनश्याम यादव ने किया।इस दौरान डॉ रामजी वर्मा,ओंकार सिंह,सत्यनारायण यादव,सूर्य कुमार राय,आनंद तिवारी,अरविंद सिंह,विनोद यादव आदि लोग उपस्थित थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh