Latest News / ताज़ातरीन खबरें

प्राचीन शिव मंदिर चेतेश्वर धाम भक्तों के लिए बना आस्था का केंद्र, हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, मेले का लिया आनंद

दीदारगंज - आजमगढ़ : दीदारगंज थाना क्षेत्र के चितारा महमूदपुर गांव स्थित चेतेश्वर धाम चितारा शिवमंदिर श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र बन चुका है। श्रावण मास में हर सोमवार को हजारों कांवरिया बनारस दुर्वासा आदि जगहों से जल उठा कर चेतेश्वर धाम चितारा महमूदपुर में भोलेनाथ को जलाभिषेक करते हैं। सोमवार को  श्रावण मास के पावन पर्व पर तीसरे सोमवार को कांवरियों तथा श्रद्धालुओं ने प्रातः 3:00 बजे से भांग व धतूरा जलाभिषेक प्रारंभ कर दिया, जलाभिषेक के लिए भोर से ही भक्तों का रेला लगा रहा, जो दोपहर बाद तक खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा था, वहीं जलाभिषेक के बाद मंदिर परिसर में लगे भव्य मेले लोगों ने खूब आनंद लिया।

बता दें कि दीदारगंज क्षेत्र में दर्जनों की संख्या में प्राचीन शिव मंदिर है, जहां पर भक्तों द्वारा श्रावण मास में जलाभिषेक व पूजा अर्चना की जाती है। किंतु चितारा महमूदपुर गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर चेतेश्वर महादेव भक्तों के लिए आस्था का केंद्र बन चुका है। मंदिर से सटा हुआ मस्जिद भी है जहां पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा नमाज अदा किया जाता है, मंदिर और मस्जिद सटे होने के बावजूद भी यहां पर गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिलती है। 

सोमवार को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दीदारगंज थाना अध्यक्ष कौशल कुमार पाठक पुलिस बल के साथ सुबह तीन बजे से मंदिर परिसर में मौजूद रहे। पुलिस द्वारा जलाभिषेक करने आए कांवरियों, महिलाओ व पुरुषों को लाइन में खड़ा करके जलाभिषेक कराया जा रहा था। वही मंदिर परिसर में खोया पाया केंद्र बनाया गया था, तथा प्रसाद वितरण किया जा रहा था। मंदिर परिसर में भव्य मेले का आयोजन किया जाता है जहां पर जलाभिषेक करने आई महिलाओं, व क्षेत्रीय लोग मेले का आनंद उठाते हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh