अहरौला कम्पोजिट विद्यालय लेदौरा में क्रमश 3अगस्त व 4अगस्त को खेल कूद प्रतियोगिता
अतरौलिया आज़मगढ़।बुढ़नपुर तहसील के विकास खंड अहरौला कम्पोजिट विद्यालय लेदौरा में क्रमश 3अगस्त व 4अगस्त को।अतरौलिया विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय सेल्हरापट्टी में ,कोयलसा विकास खंड के 5अगस्त को सुबह 9:00 बजे उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज के मैदान में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें किसी भी उम्र के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। जिसमें 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर दौड़ पुरुष व महिला गोला डिस्कस जैवलिन थ्रो, लंबी कूद, ऊंची कूद ,कुश्ती में 50 किलोग्राम, 54 किलोग्राम, 58 किलोग्राम, 63 किलोग्राम, 69 किलोग्राम भार के पुरुष व महिला। कुश्ती में किलोग्राम 46, किलोग्राम 49, किलोग्राम 52, किलोग्राम 58, किलोग्राम 63 किलोग्राम की महिलाएं शामिल होंगे ।वहीं वालीबाल एवं कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है ।प्रतियोगिता में आयु सीमा की कोई बाध्यता नहीं है। किसी भी उम्र के प्रतिभागी प्रतिभाग कर सकते हैं ।प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा ।उक्त आशय की जानकारी क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के अधिकारी अनीश कुमार मौर्य ने दिया। उन्होंने ने बताया कि बूढ़नपुर तहसील के तीनो विकासखंड क्रमश 3 ,4,5,को खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई है।



























































Leave a comment