Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पूर्व सभासद राजेन्द्र जायसवाल नहीं रहे

 जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर के पूर्व सभासद, भाजपा नेता एवं समाजसेवी राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल का बीती रात निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी होने पर नगर के धरनीधरपुर स्थित उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया। परिजनों के अनुसार वह बिल्कुल स्वस्थ थे। 
एक सप्ताह पहले कूल्हे पर चोट आ गयी जिस पर चिकित्सक को दिखाया गया। सब कुछ ठीक था कि बीती रात उनको सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजन अस्पताल ले गये जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। रविवार को उनकी शवयात्रा धरनीधरपुर से चलकर नखास स्थित उनके प्रतिष्ठान सहित परिवार के अन्य प्रतिष्ठानों पर लायी गयी जहां उपस्थित तमाम लोगों ने विदाई दिया। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर हुआ जहां मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र अमित जायसवाल ने दिया। इस मौके पर उपस्थित तमाम राजनीतिज्ञों, समाजसेवियों आदि ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh