Latest News / ताज़ातरीन खबरें
राष्ट्रपति के खिलाफ विवादित बयान के मामले में मुकदमा हुआ दर्ज
जलालपुर ,अंबेडकर नगर। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी द्वारा नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए की गई विवादित टिप्पणी के खिलाफ जलालपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है
कांग्रेस नेता के खिलाफ दलित भाजपा नेता चंद्रिका प्रसाद एवं भाजपा पदाधिकारियों द्वारा शनिवार को तहरीर दी गई थी । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ दलित भाजपा नेता चंद्रिका प्रसाद द्वारा नगर अध्यक्ष संजीव मिश्रा तथा अन्य मंडल अध्यक्षों की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शिकायत की गई थी।उक्त मामले में आईपीसी की धारा 153बी,तथा एससी,एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है



























































Leave a comment