Latest News / ताज़ातरीन खबरें

होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस की छापेमारी में पकडे़ गए मैनेजर सहित छह बदमाश

मेरठ। जिले में सोहराब गेट बस स्टैंड के सामने होटल में सीओ कैंट रूपाली राय ने एएचटीयू और थाना पुलिस के साथ छापा मारा. होटल में चार युवक एक युवती को जिस्मफरोशी के लिए लेकर आए थे. पुलिस को देखकर युवकों ने छत से कूदकर फरार होने का प्रयास भी किया. लेकिन पुलिस ने मैनेजर समेत छह को हिरासत में ले लिया. जिनके विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया.
नौचंदी थाना क्षेत्र में सोहराब गेट डिपो के सामने अमृत भोजनालय व गेस्ट हाउस है. पुलिस को कई दिनों से होटल में जिस्मफरोशी की शिकायत मिल रही थी. शनिवार रात सीओ कैंट रूपाली राय ने एएचटीयू प्रभारी व नौचंदी प्रभारी जितेंद्र सिंह के साथ होटल में छापेमारी की. पुलिस को होटल के कमरे में एक युवती व चार युवक मिले. उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की तो युवक छत के रास्ते भागने लगे. लेकिन पुलिस ने किसी तरह चारों युवक, युवती व होटल मैनेजर को पकड़ लिया और थाने लेकर आ गए.
आस-पास में रहने वाले लोगों का कहना है कि होटल के अंदर के कई दिनों से गलत गतिविधियां चल रही थी. उन्होंने पूर्व में थाना पुलिस से शिकायत की थी. लेकिन कार्रवाई नहीं की गई. जिस वजह से होटल संचालक ने जिस्मफरोशी का धंधा भी शुरू कर दिया. सीओ कैंट रूपाली राय ने बताया कि होटल संचालक समेत पकड़े गए युवक-युवतियों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. इसके साथ ही अन्य होटलों की रेकी के लिए टीम लगा दी गई है. जल्द ही बड़े स्तर पर जिस्मफरोशी करने वाले गैंग का राजफाश किया जाएगा.


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh