Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अमर्यादित टिप्पणी के विरुद्ध दलित नेता ने दी थाने में तहरीर, मुकदमा दर्ज कराने की मांग

जलालपुर,अम्बेडकरनगर।सांसद अधीर रंजन चौधरी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के विरुद्ध सदन में अमर्यादित टिप्पड़ी के मामले में विवाद बढ़ता ही जा रहा है।दलित नेता चंद्रिका प्रसाद एवं भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र के नेतृत्व में भाजपा टीम द्वारा कोतवाली पहुंचकर कोतवाल विजेंद्र प्रसाद शर्मा  को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग किया गया। चंद्रिका प्रसाद द्वारा दिये गये तहरीर में लिखा है कि आदिवासी महिला राष्ट्रपति को असंसदीय भाषा के प्रयोग से अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लोग दुखी है।उन्होंने कहा कांग्रेस नेता द्वारा महामहिम के विरुद्ध असंसदीय भाषा का प्रयोग किया है तब से मानसिक रूप से तनाव में हूँ।शनिवार को चंद्रिका प्रसाद के साथ  सुरेश गुप्ता, देवेश मिश्रा, कृष्ण गोपाल कसौधन ,विकाश निषाद,मंडल अध्यक्ष रणंजय सिंह,हरिदर्शन राजभर,मिसम रजा,आशाराम मौर्य, अरुण कुमार मिश्रा,अमित मदेशिया,विपिन पांडेय समेत सभी मंडलों के अध्यक्ष ने थाने में तहरीर दी कर कार्यवाही की मांग की।कोतवाल विजेन्द्र शर्मा ने बताया कि उच्चाधिकारियों से विचार विमर्श के बाद कार्यवाही की जायेगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh