Latest News / ताज़ातरीन खबरें
55 विधवाओं को दिया गया अंगवस्त्रम
दीदारगंज - आजमगढ़ : विकासखण्ड क्षेत्र फूलपुर के ग्राम दुबावां में पूर्व प्रधान दुबावां वेदप्रकाश यादव ने अपनी पुत्री खुशी यादव के 7वें जन्मदिन पर गांव के संभ्रांत लोगों की उपस्थिति में 55 विधवा निर्बल महिलाओं को अंगवस्त्रम, मिष्ठान, नकदी देकर मदद पहुंचाई। अंगवस्त्रम पाकर महिलाओं ने पूर्व प्रधान वेदप्रकाश यादव तथा पुत्री को दीर्घायु होने की कामना किया। इस अवसर पर पुष्पा यादव, लालधारी गौतम, राम अवध गौतम, विनोद कुमार राजभर, विनोद यादव, इफ्तेखार अंसारी, सुखराम यादव, पंकज गौतम, शमीउल्लाह आदि लोग उपस्थित थे।



























































Leave a comment