शारदा सहायक नहर का बांध टूटने से कई गांव में घुसा पानी लगभग 400 बीघा फसलों को नुकसान
खुटहन जौनपुर 29 जुलाईखुटहन थाना क्षेत्र के अशरफ पुर गांव वह बदनपुर गांव के बीच शारदा सहायक खंड 36 नहर का बांध रात में कट जाने की वजह से पानी खेतों से होते हुए जब गांव में पहुंचा तो लोगों को जानकारी हुई और गांव वाले तुरंत बांध को बांधने की कोशिश करने के लिए पहुंचे गांव वालों के पहुंचने के पहले ही लगभग 15 फीट नहर का बंधा कट चुका था जिसे बांध नहीं बन सका और तब तुरंत इसकी सूचना पुलिस प्रशासन वह खंड अधिकारी को दिया जिससे नहर का पानी बंद कराया गया जब तक नहर का पानी बंद होता तब तक लगभग 400 बीघे खेतों की फसल को अपनी चपेट में ले चुका था पानी का बहाव तेज होने की वजह से ताजोपुर संजरपुर जंजीर गंज गांव में पानी घुस गया गनीमत यही रहा कि पानी इन गांव से होते हुए नाले मे जा गिरा यह नाला सूतवली घाट गोमती नदी से जाकर मिला हुआ है जिससे पानी का जमाव नहीं हो सका पानी निकलता रहा तब जाकर कहीं लोगों ने राहत की सांस ली।



























































Leave a comment