त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाये जाने हेतु सरकारी फरमान की दी गयी जानकारी
●मोहर्रम के त्यौहार को लेकर अतरौलिया थाने पर हुई बैठक
अतरौलिया आज़मगढ़ मोहर्रम त्यौहार को सकुशल शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु हिंदू व मुस्लिम संप्रदाय के गणमान्य, मुस्लिम हिंदू धर्मगुरु एवं ताजियादारों के साथ उपजिलाधिकारी नवीन कुमार, नायब तहसीलदार धर्मेन्द्र सिंह की उपस्थिति में अतरौलिया थाना परिसर में बैठक आयोजित की गई ।बैठक का संचालन थानाध्यक्ष रुद्रभान पाण्डेय ने किया।उप जिलाधिकारी नवीन प्रसाद के निर्देशानुसार मोहर्रम में सुरक्षा व्यवस्था के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम का त्यौहार मनाए जाने को लेकर बुद्धीजिवीयो तथा ताजियादारों से विचार विमर्श किया गया ।और उचित दिशा निर्देश जारी किया गया। उपजिलाधिकारी ने कहा कि त्यौहार में कोई नहीं परम्परा नहीं कायम की जाएगी ।साथ ही अस्त्र शस्त्र लेकर जोलूस में कोई नहीं जायेगा। सरकार के गाइड लाइन के अनुसार ही त्यौहार भाई चारा के साथ मनायें। उन्होंने कहा कि जिस भी गांव में ताजिया सम्बंधित विवाद है उसे दो दिन में प्राथमिकता के साथ निपटा दिया जायेगा। उन्होंने ताजिया दालों से ताजिया की साईज तथा जुलूस निकालने के समय की जानकारी ली। ताकि हर हाल में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए त्यौहार को हर्शोल्लास एवं सादगी के साथ संपन्न कराया जाए। उन्होंने आम जनता के साथ साथ अधिकारियों से भी अपील किया कि सभी लोग आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए इस त्यौहार को मनाएं। प्रशासन आप सभी के सहयोग के लिए हमेशा तैयार है। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष रुद्रभान पाण्डेय ने कहा कि आप लोग शान्ति पूर्वक त्यौहार को मनायें।उद्न्डता करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा ।न ही कोई नहीं परम्परा ही कायम की जाएगी। त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाने हेतु थाने के फोन नंबर पर कभी भी किसी समय समस्याओं को लेकर कॉल किया जा सकता है। इस अवसर पर एसआई जसवंत सिंह, एसआई उमेश चंद यादव, एसआई शैलेश यादव, एसआई प्रभात चंद्र पाठक, कांस्टेबल बिजद्र यादव ,हेड कांस्टेबल मनोज तिवारी, कांस्टेबल उमेश सिंह, महिला कांस्टेबल नेहा अवस्थी , नेहा तिवारी सहित अकबर अली, मोहम्मद सलीम, किताब उद्दीन, शकील अहमद ,नूर मोहम्मद, शमसुद्दीन, शमशेर, सद्दाम, अशरफ, बदरुद्दीन, निजामुद्दीन सहित क्षेत्र के ताजियादार और संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।



























































Leave a comment