Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पुराने जामुन के पेड़ गिरने से भारी नुकसान

अतरौलिया (आजमगढ़)। स्थानीय थाना क्षेत्र के परमेश्वरपुर गांव में सड़क किनारे अचानक पुराना जामुन का पेड़ गिर गया जिससे उसके पास बने टीन शेड के घरों का भारी नुकसान हुआ।
अतरौलिया थाना क्षेत्र के परमेश्वरपुर गांव में सड़क के किनारे पड़ा वर्षों पुराना विशाल जामुन का पेड़ मंगलवार को अचानक गिर गया जिसकी चपेट में आने से कई घरों को भारी नुकसान हुआ, वही पेड़ काफी पुराना होने के साथ ही जर्जर अवस्था में था स्थानीय लोगों द्वारा इसकी शिकायत भी कई बार वन विभाग को किया गया था लेकिन वन विभाग की लापरवाही से मंगलवार दोपहर में हल्की बारिश होते ही पेड़ धाराशाही हो गया। विशाल जामुन के पेड़ गिरने से कई टीनशेड, घरों के बाहर की बाउंड्री तथा पशुओं के रहने के स्थान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अगर समय रहते वन विभाग द्वारा इसे कटवा दिया गया होता तो आज इतना बड़ा नुकसान नहीं होता। विशालकाय जामुन का पेड़ गिरने से सर्वेश यादव, प्रवीण यादव, नोहर यादव, गीता यादव, अजीत यादव आदि लोगों के मकान के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हुए हैं जिसमें लोगों को लाखों का नुकसान होने का अनुमान है, वही पेड़ के धराशाई होने से किसी के जान माल का नुकसान नहीं हुआ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh