Latest News / ताज़ातरीन खबरें

करंट की चपेट में आने से युवक की गई जान, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाए गंभीर आरोप

अतरौलिया आज़मगढ़।करंट की चपेट में आने से युवक की गई जान, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाए गंभीर आरोप ।
बता दें कि थाना क्षेत्र के सेल्हरा पट्टी गांव निवासी बृजेश पुत्र अर्जुन उम्र 14 वर्ष जो घर के पीछे शौच करने के लिए गया था जहां लटक रहे बिजली के नंगे तार की चपेट में आ गया ।परिजनों ने उसे तत्काल स्थानीय 100 शैय्या अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि घर के पीछे एक व्यक्ति विशेष का ट्यूबेल है उसी ट्यूबेल में बिजली विभाग द्वारा नंगे तार से कनेक्शन दिया गया है जो काफी नीचे लटक रहा है ।कई बार तार को ऊंचा करने के लिए बिजली विभाग से शिकायत की गई लेकिन विभाग की लापरवाही से आज एक जान चली गई ,वहीं परिजनों की मांग है कि इसमें दोषियों के खिलाफ कार्यवाही कर लटक रहे नंगे तार को और ऊंचा किया जाए। मृतक कक्षा आठ का छात्र था तथा चार भाइयों व दो बहनों में चौथे नंबर पर था ।इस दुखद घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं मृतक की मां का रो रो कर बुरा हाल है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh