Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आज़मगढ़ मण्डल कारागार ने आलाधिकारियों ने किया चेकिंग, कैदियों में हड़कम्प

आजमगढ़ में मंडल कारागार में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य व अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कारागार के बैरकों में 12 मोबाइल फोन और उनके चार्जर मिले। इसके अलावा कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई करीब 4 घंटे तक छापेमारी अभियान चला। जिसके चलते कारागार परिसर में कैदियों में जबरदस्त हड़कंप की स्थिति रही। अधिकारियों ने एक-एक बैरक को तलाशा और यहां तक कि झाड़ियों नालियों और जहां संभव हो सका जमीन की भी खुदाई की गई। कुल मिलाकर प्रशासन की इस कार्रवाई से इस बात पर मुहर लग गई कि लगातार जेल से मोबाइलों का अपराधी संचालन कर रहे थे और कहीं न कहीं इस में जेल प्रशासन की भी लापरवाही है। आपत्तिजनक वस्तुओं में नशीले पदार्थों की बरामदगी की चर्चा की जा रही है। साफ है कि भले ही प्रशासन जेलों में शिकंजे की बात करता है लेकिन वहां पर कैदियों का राज चल रहा था काफी समय बाद अधिकारियों ने इस प्रकार से छापेमारी की है। इसलिए सच्चाई को उजागर होते देर नहीं लगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh