Latest News / ताज़ातरीन खबरें

राकेश सचान ने आर्गेनिक फ्रेश संस्था एवं उसके उत्पाद टोफू का किया उद्घाटन

लखनऊ: 26 जुलाई, 2022 उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री  राकेश सचान ने निराला नगर लखनऊ में आर्गेनिक फ्रेश सस्था एवं उसके उत्पाद टोफू (सोया पनीर) का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने संस्था के ‘‘खाओ हेल्दी जियो हेल्दी’’ लोगो भी लांच किया।
     इस अवसर पर  सचान ने आर्गेनिक फ्रेश संस्था के प्रयासों एवं उद्यमशीलता के लिए महिला उद्यमी पूजा सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत होने तथा उद्यमिता विकास के क्षेत्र में किये गये कार्यों के फलस्वरूप बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपना व्यवसाय शुरू किया है। राज्य सरकार ने प्रदेश में उद्यम स्थापित करने की इच्छुक महिलाओं को विशेष सुविधाएं दे रही है। विभाग द्वारा संचालित मार्जिन मनी योजनाओं के अंतर्गत महिला उद्यमियों को कम ब्याज दर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के क्षेत्र में महिलाएं जितनी तेजी से आगे आयेंगी, उतनी तेजी प्रदेश का विकास होगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh