Latest News / ताज़ातरीन खबरें

28 जुलाई को अखिलेश यादव जौनपुर में आने की उम्मीद

 जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार 28 जुलाई को जौनपुर आ सकते हैं। सपा मुखिया के संभावित कार्यक्रम की जानकारी होने के बाद स्थानीय स्तर पर तैयारी भी शुरू हो गई है। वो बरसठी क्षेत्र के ग्राम खुआवां के पूर्व प्रधान कर्मानन्द यादव के यहां जाएंगे।
  
 सपा के जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी ने बताया कि 28 जुलाई को सपा नेता कर्मानंद हंसराज यादव के पिता स्वर्गीय हंसराज जगनंदन यादव की पुण्यतिथि है। इस मौके पर श्रद्धांजलि सभा एवं पंचदिवसीय महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। संभावना है कि 28 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।मीडिया सूत्र


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh