Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अधेड़ की ऑटो रिक्शा पलटने से मौत ,दो दिन पहले पल्टी थी ऑटो

फरिहा/गंभीरपुर,आजमगढ़।गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर निवासी 58 वर्षीय छोटे लाल बिंद पुत्र बेचन बिन्द ऑटो पलट जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें वाराणसी ले जाते समय रविवार की भोर में मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक छोटे लाल बिंद 22 जुलाई शुक्रवार को आवश्यक कार्य से मोहम्मदपुर गए थे वहां से ऑटो में बैठकर अपने घर गंभीरपुर वापस आ रहे थे ऑटो जैसे ही प्राथमिक विद्यालय गंभीरपुर के निकट पहुंचा अनियंत्रित होकर पलट गया ऑटो में बैठे अन्य लोगों को हल्की फुलकी चोट आई लेकिन छोटेलाल के सर और हाथ में ज्यादा चोट आई परिवार के लोग तुरंत पहुंच कर उन्हें बिंद्रा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराये रविवार की भोर में निजी अस्पताल में उन्हें वाराणसी के लिए रिफर कर दिया वाराणसी ले जाते समय गोसाई की बाजार पहुंचते-पहुंचते उनकी मृत्यु हो गई। उसके बाद परिवार के लोग शव को लेकर घर आ गए। सूचना पर पहुंचे गंभीरपुर पुलिस चौकी प्रभारी शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा बनवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। मृतक के 2 पुत्र भरत और सरोज तथा तीन पुत्री कौशिल्या,सुशीला, प्रेमशीला हैं । छोटी पुत्री  प्रेमशीला के अलावा सभी पुत्र और पुत्री की शादी हो चुकी है। मृतक के पुत्र भरत बिन्द ने अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ गंभीरपुर थाने में तहरीर दी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh