Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सीबीएसई परिणाम में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल फरिहा में 10 वीं में आयुष कुमार यादव तो 12 वीं में कार्तिक उपाध्याय ने किया टॉप

फरिहा, आज़मगढ़ ।यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल फरिहा के सीबीएसई बोर्ड  के दशवीं व बारहवीं के परिणाम में टॉप की सूची में इस बार भी छात्रों का जलवा रहा । यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल फरिहा के कार्तिक उपाध्याय ने 12वीं में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में टॉपर किए। वहीं महविश खान 73.6 प्रतिशत  पाकर दूसरे स्थान पर व  तमसील इमरान  65 प्रतिशत अंक के अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर सुबह से ही छात्रों में उत्सुकता देखने को मिली।  नतीजे जानने के लिए बहुत से छात्र विद्यालय पहुंच गए तो वहीं ज्यादातर छात्र मोबाइल व कंप्यूटर पर जुटे नजर आए। सुबह 10 बजे के लगभग 12वीं का परीक्षा घोषित किया गया।

वहीं पर इस बार 10वीं के परिणाम में भी छात्राओं की अपेक्षा छात्रों की संख्या ज्यादा रही।  पहले स्थान यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल  के आयुष कुमार यादव  87 प्रतिशत पाकर प्रथम स्थान पर रहे वहीं दूसरे स्थान पर पूनम प्रजापति 80.8 प्रतिशत व  तीसरे स्थान पर अंशिका गुप्ता 79.4 प्रतिशत  पाकर यूनिवर्सल पब्लिक  स्कूल के साथ-साथ अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया ।
 सीबीएसई 12वीं की परीक्षा के लिए जिले में 4682 परीक्षार्थी पंजीकृत थे यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के मैनेजर अब्दुल्ला ने कहा कि परीक्षा में यदि कम अंक मिलता है तो उससे चिंतित होने की जरूरत नहीं है। जीवन में सफलता के बहुत अवसर मिलते हैं। अभिभावकों को भी चाहिए कि वे कम अंक पाने पर बच्चों के हौसले को बढ़ाएं। आगामी परीक्षा में बेहतर करने का प्रयास करने की सलाह दें।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh