जलजमाव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जताया विरोध, जिम्मेदारों से लगाई गुहार
आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र अंतर्गत पकवाइनार बाजार स्थित चौराहे के समीप मुख्य सड़क मार्ग पर बने गड्ढे में जलजमाव की समस्या से आहत ग्रामीणों ने विरोध जताया । ग्रामीणों का कहना है कि पकवाइनार बाजार के चौराहे से महज 20 मीटर दूर रामगढ़ जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर बीते वर्षों से गड्ढे बने हुए हैं जिससे आवागमन में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है आए दिन आवागमन कर रहे वाहन चालक गिरकर चोटिल होते रहते हैं बरसात में स्थिति और काफी विकट हो जाती है और इन गड्ढों में जल जमाव हो जाता है जिससे लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है । इसी मुख्य मार्ग से जिम्मेदार अधिकारी गुजरते रहते हैं परंतु कोई इस समस्या का संज्ञान नहीं ले रहा जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है और ग्रामीणों ने मार्ग पर बने गड्ढे को जल्द से जल्द मरम्मत कराने के लिए जिम्मेदारों से गुहार लगाया है ।



























































Leave a comment