Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भूजल सप्ताह-2022 (16-22 जुलाई 2022) का राज्य स्तरीय समापन समारोह का आयोजन

आजमगढ़ 22 जुलाई-- भूजल सप्ताह-2022 (16-22 जुलाई 2022) का राज्य स्तरीय समापन समारोह का आयोजन लोक भवन सभागार, विधान सभा मार्ग लखनऊ में मुख्यमंत्री, उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ एवं मंत्री जल शक्ति, उ0प्र0 स्वतंत्र देव सिंह जी की उपस्थिति में किया गया। 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  द्वारा भूजल संचयन एवं संवर्धन के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले 12 व्यक्तियों/संस्थाओं को सम्मानित किया गया। जिसके अन्तर्गत मुख्यमंत्री  द्वारा जनपद आजमगढ़ के कुलभूषण सिंह कार्यशाला अनुदेशक, राजकीय पालिटेक्निक आजमगढ़/जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक द्वारा जल संचयन एवं संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मान स्वरूप वर्ष 2022 के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया एवं मंत्री जल शक्ति स्वतंत्र देव सिंह जी द्वारा सम्मान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
 मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘‘जल है तो जीवन है’’, जल और जीवन के बीच के इस भाव को हर व्यक्ति समझता है, लेकिन इसके उचित प्रबंधन के बारे में जो प्रयास होने चाहिए, उसमें व्यक्ति चूक जाता है। मुख्यमंत्री  ने कहा कि एक पवित्र भाव के साथ अगर हर व्यक्ति जल की एक-एक बूंद की कीमत समझने लगा तो आने वाले समय में जल संकट नही खड़ा होगा।
उन्होने कहा कि प्रदेश में अमृत सरोवर बनाने की प्रक्रिया बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ी है। उन्होने कहा कि हमने अब तक उत्तर प्रदेश में कई अमृत सरोवर बनाने में सफलता प्राप्त की है। ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में कार्य स्वतः स्फूर्त भाव के साथ होता हुआ दिखाई दिया।

-------जि0सू0का0 आजमगढ़-22.07.2022--------


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh