Latest News / ताज़ातरीन खबरें
मिर्जा नगदिलपुर में बिजली के पोल के पास एक गाय अचानक पहुंच कर गिर कर मरी करंट से मौत की आशंका
आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर देवगांव बाजार के उत्तरी छोर पर ग्रामीण बैंक के सामने मिर्जा नगदिलपुर में बिजली के पोल के पास एक गाय अचानक पहुंच कर गिर कर मर गई। मृत अवस्था में पड़े देख कर लोग दहशत में आ गये। अनुमान लगाया जा रहा है कि पोल के बगल में लगे बिजली के तार के करंट में आकर उपरोक्त गाय की मौत हुई। गांव निवासी रियाजुद्दीन द्वारा पुलिस को सूचना देने पर कोतवाल शशि मौलि पांडे के आदेश पर हेड कांस्टेबल संतोष तिवारी व होमगार्ड बृजेश सिंह ने वहां पहुंच कर प्राइवेट लाइनमैन को बुलाए और ऊपर से नीचे जमीन में गड़े तार को खुलवाया गया। पुलिस द्वारा बाजार वासियों से गोवंश को रोड से उठवा कर उचित स्थान पर करवाया गया।



























































Leave a comment