Latest News / ताज़ातरीन खबरें

रोजगार मेले में 130 अभ्यर्थियों ने लिया भाग

आजमगढ़ 21 जुलाई-- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आजमगढ़, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़ एवं कौशल विकास मिशन आजमगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में रोजगार मेले का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आजमगढ़ मे किया गया, जिसमें प्रातः 09ः00 बजे से ही भारी संख्या में अभ्यर्थियों की उपस्थिति प्रारम्भ हुई।
आज के रोजगार मेले में कुल 04 कम्पनियो ने प्रतिभाग कियास मेले में कुल 130 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए, जिसमें से 37 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। आज के मेले में साक्षात्कार देने हेतु उत्साह देखने योग्य था।
मेले में संयुक्त निदेशक, आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ एस.एन. राम, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आजमगढ़ के प्रधानाचार्य अशोक कुमार, सहायक निदेशक सेवायोजन वकील अहमद अन्सारी एवं अप्रेन्टिस प्रभारी अजय कुमार यादव, प्लेसमेन्ट प्रभारी फतेहबहादुर वर्मा, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय से अवधेश कुमार, सुशील कुमार राय, शिव कुमार कार्यदेशक, राधेश्याम यादव कार्यदेशक एवं समस्त आईटीआई कर्मचारी उपस्थित होकर अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।

-------जि0सू0का0 आजमगढ़-21.07.2022--------


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh