Latest News / ताज़ातरीन खबरें
शिक्षा क्षेत्र अतरौलिया के जूनियर हाई स्कूल अतरौलिया के परिसर में मेडिकल एसेसमेंट कैंप का आयोजन
अतरौलिया आजमगढ़ । शिक्षा क्षेत्र अतरौलिया के जूनियर हाई स्कूल अतरौलिया के परिसर में मेडिकल एसेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 6 से 14 वर्ष के अध्ययनरत बच्चों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने हेतु कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों का ऑनलाइन सर्टिफिकेट भी बनाया गया। इस अवसर पर डॉ प्रदीप कुमार हड्डी विशेषज्ञ, डॉ हेमंत कुमार ईएनटी सर्जन, अध्यापक सूर्य प्रताप सिंह, शिवकुमार, सौभाग्य लक्ष्मी आदि लोग उपस्थित रहे। जिसमें 57 बच्चों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुआ और 9 बच्चों का रजिस्ट्रेशन रिजेक्ट हो गया ।u



























































Leave a comment