एयरफोर्स के जवान की सड़क हादसे के मौत, लखनऊ से बुलेट मोटरसाइकल खरीद कर भांजे के साथ आ रहे थे , दोनो की मौत
अतरौलिया आजमगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव निवासी मनोज यादव उर्फ चंदन पुत्र स्वर्गीय दशरथ यादव उम्र लगभग 35 वर्ष जो बायु सेना में वारंट ऑफसर के पद पर वर्तमान समय में चकेरी कानपुर में सेवा दे रहे थे । लगभग 10 वर्ष से अधिक समय की बायु सेना में नौकरी कर चुके मनोज यादव कल लखनऊ से नई बुलेट मोटरसाइकिल खरीद कर अपने भांजे अमित पुत्र बृजभूषण उम्र लगभग 19 वर्ष ग्राम कोठवा मौना दुर्वासा थाना फूलपुर के साथ लखनऊ से घर भटपुरवा आ रहे थे इसी दौरान रात में लगभग 8ः30 बजे अहरौला थाना क्षेत्र के फुलवरिया में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुलेट का एक ट्रक से टक्कर हो गया जिससे मौके पर ही मनोज यादव एवं उनका भांजा अमित की मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों लोगों के शव को कब्जे में लेकर आजमगढ़ पोस्टमार्टम हाउस भेज दी जहां से आज शाम लगभग 1ः30 बजे वायु सेना कर्मी मनोज यादव का शव जब घर पहुंचा तो पहले से इंतजार कर रहे सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष के रोने चिल्लाने लगे। घटना के बाद से ही पूरे गांव में मातम का माहौल था। मृत मनोज यादव दो भाइयों में छोटा था इनका बड़ा भाई संतोष यादव क्षेत्र के ही प्राथमिक विद्यालय थिरई पट्टी में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है एवं अपने माता के साथ गांव में रहते हैं ।वर्तमान समय में मृतक मनोज यादव की पत्नी अपने दोनों लड़को के साथ मायके मे थी। मनोज के पास 2 बच्चे हैं दोनों अपने मां के साथ ननिहाल में थे। दुर्घटना में मृत मनोज का भांजा अमित भी अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। कल घटना के बाद से मृतक मनोज की मां से लोग घटना की जानकारी नहीं दिए थे आज दोपहर जब शव पहुंचा तो उसकी मां रोते हुए बेहोश हो गई। मृत मनोज दो भाई एवं दो बहने थे दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। घटना के बाद से गांव में कोई सरकारी कर्मचारी या अधिकारी नहीं पहुंचा था जिसको लेकर स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश भी दिखा।



























































Leave a comment