Latest News / ताज़ातरीन खबरें

घोड़े पर चढ़ते ही दूल्हे के दरवाजे पर पुलिस लेकर पहुंची प्रेमिका, लगाया गंभीर आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मथुरा। "दूल्हे को शुक्रवार को मथुरा बारात लेकर जानी थी। घर में मंगल गीत गाय जा रहे थे। शगुन की रस्में चल रही थीं। अचानक दरवाजे पर दस्तक हुई। पुलिस को देखकर सब घबरा गए। पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया।"दूल्हे को शुक्रवार को मथुरा बारात लेकर जानी थी। घर में मंगल गीत गाय जा रहे थे। शगुन की रस्में चल रही थीं। अचानक दरवाजे पर दस्तक हुई। पुलिस को देखकर सब घबरा गए। पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों ने वजह पूछी तो पुलिस ने बताया कि प्रेमिका ने दुराचार का मुकदमा लिखाया है। तीन साल से शारीरिक शोषण कर रहा था। यह आरोप है। मामला न्यू आगरा क्षेत्र का है। न्यू आगरा क्षेत्र निवासी युवती मंगलवार को पुलिस कमिश्नर के कार्यालय आई थी। प्रार्थना पत्र दिया था। उसे थाने भेजा गया। बुधवार को पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर कृष्णा बाग, दयालबाग निवासी राहुल के खिलाफ दुराचार की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता का मेडिकल कराया गया। गुरुवार को पुलिस ने आरोपित राहुल को पकड़ लिया। प्रेमिका आरोप है कि राहुल से तीन साल पहले दोस्ती हुई थी। प्यार हो गया। आरोपित ने शादी का झांसा दिया। उसका शारीरिक शोषण किया। अब कुछ समय से उससे दूरी बना ली। बात करना बंद कर दिया। शादी से भी इनकार कर दिया। उसने वजह जानने का प्रयास किया। छानबीन में पता चला कि आरोपित राहुल की मथुरा में शादी तय हो गई है। नौ दिसंबर को बारात जानी है। उसने उससे बात करने का प्रयास किया। आरोपित ने बात तक नहीं की। उसने हिम्मत जुटाई। सोच लिया कि किसी दूसरी युवती की जिंदगी खराब नहीं होने देगी। पुलिस के पास आ गई। प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि राहुल के परिजनों को भी उनके रिश्ते की जानकारी थी। उन्होंने भी बेटे का साथ दिया। दूसरी जगह उसकी शादी तय करा दी। इंस्पेक्टर न्यू आगरा विजय विक्रम सिंह ने बताया कि राहुल वर्मा के खिलाफ दुराचार की धारा के तहत मुकदमा लिखा गया है। आरोपित को जेल भेज दिया गया है। दुल्हन पक्ष के घर सन्नाटा, दूल्हा बारात लेकर नहीं आएगा। उसका किसी से चक्कर चल रहा था। युवती को धोखा दिया था। युवती ने उसके खिलाफ दुराचार का मुकदमा लिखाया है। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। वह हवालात में बंद है। जेल जाएगा। यह जानकारी गुरुवार को दुल्हन पक्ष को हुई तो परिजन घबरा गए। सीधे पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने बताया कि आरोपित को जेल भेज दिया गया है। पुष्टि के बाद दुल्हन के घर सन्नाटा पसर गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh