Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बीआरसी पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

आज़मगढ़ जनपद के बीआरसी कार्यालय अतरौलिया पर एन.एम.ओ.पी.एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आह्वान पर 7 दिसम्बर को सुरेंद्र यादव,राजकुमार व विजय यादव के नेतृत्व में डॉ. रामाशीष सिंह की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मीडिया से बातचीत के दौरान राजकुमार यादव ब्लॉक संरक्षक अटेवा अतरौलिया ने बताया कि आज ही के दिन पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर चल रहे धरना में डॉक्टर राम आशीष सिंह की मौत हुई थी। डॉ राम आशीष सिंह सिंह हम लोगों की लड़ाई लड़ते-लड़ते अपनी जान तक न्यौछावर कर दिए। ऐसी महान आत्मा को हम लोग शत शत नमन करते हैं और यह संकल्प लेते हैं कि उनकी शहादत को हम लोग बेकार नहीं होने देंगे और पुरानी पेंशन बहाल करवा कर ही रहेंगे। सर्वप्रथम उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कैंडल मार्च भी निकाला गया। इस अवसर पर बाय स्वर्गीय राम आशीष सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बारे में लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। इसअवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी नीलम अटेवा के प्रदेश मंत्री,विजय प्रताप यादव, जिला संगठन मंत्री अटेवा घनश्याम यादव,जिला संगठन मंत्री ओमकार सिंह, ए आर पी राजकुमार,एआरपी  विनोद पांडेय, शिवगोबिंद दुबे,सूर्यनाथ ,गौड़, महिला मोर्चा की ब्लॉक अध्यक्ष सीमा गौतम ,शालिनी, कुसुम यादव एवं अटेवा अतरौलिया के उपाध्यक्ष विजय यादव, घनश्याम यादव,लालधर यादव, कैलाशी देवी, चंद्रशेखर पांडेय,संतोष जी मनोज सहित तमाम अध्यापकगण मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh