Latest News / ताज़ातरीन खबरें

फिर खाकी शर्मसार, शराब के नशे में टल्ली सिपाही जमीन पर सो गया, वीडियो वायरल होने पर SP ने किया निलंबित

आजमगढ़ जिले के पुलिस लाइन से महज चंद कदम की दूरी पर सिविल लाइन क्षेत्र के कोइरिया के पोखरा स्थित देशी शराब की दुकान पर एक खाकी धारी शराब के नशे में इतना टल्ली हो गया की वो घंटो जमीन में वर्दी पहने लोटता रहा। वर्दी की इस कारगुजारी को देखने के लिए लोगो का हुजूम लग गया और वीडियों भी वायरल है।
एक तो वर्दी का नशा हर नशे पर भारी पड़ता है लेकिन जब इस पर शराब का भी नशा हो तो कानून कि धज्जियां उड़ना तय है। अब इस कानून के रखवाले को जरा गौर से देखिये जो शराब के नशे में वर्दी की ही लाज को भूल गया । पुलिस लाइन से चंद कदम की दूरी पर लबे रोड स्थित देशी शराब के ठेके पर वर्दी पहने सिपाही का नाम संदीप कुमार है। बताया जा रहा है कि ठेके पर वर्दी में संदीप कुमार गौतम ने छककर शराब पी, नशे में इतना टल्ली हो गया कि वो कभी उठा कभी गिरा और आखिर में यही जमीन को बिस्तर बनाकर सो गया। सूचना के बाद मौके स्थानीय पुलिस पहुंची और किसी तरह से उसे ई-रिक्शे में लादकर ले गई।
शराब के नशे में सिपाही का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे हड़कंप मच गया। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि आरोपी सिपाही को पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और मेडिकल के लिए भेजा गया है इसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही जिन दो सिपाहियों ने इसकी पहचान छिपाने की कोशिश की उनको अर्दली रूम भेजा गया है इनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh