Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दूध लेने निकली 10 साल की बच्ची को अगवा कर वहशीपन, लहूलुहान हालत में सड़क किनारे फेंक गए कार सवार

दूध लेने निकली 10 साल की बच्ची को अगवा कर वहशीपन, लहूलुहान हालत में सड़क किनारे फेंक गए कार सवार
मेरठ। जिले में शनिवार को गंगानगर थाना क्षेत्र में दस साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। सीसीटीवी कैमरे में वह कार दिखाई दी है, जिससे बच्ची को अगवा किया गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दरअसल, गंगानगर इलाके में स्थित एक कालोनी में महिला अपने दस साल की बेटी के रहती है। महिला किसी अस्पताल में काम करती है।
शनिवार की सुबह महिला ने अपनी बेटी को दूध लाने के लिए घर से भेजा। इसी दौरान कार सवारों ने बच्ची को गाड़ी में खींच लिया। बच्ची की मां के मुताबिक, घटना के करीब घंटे भी बाद कार सवार उस बच्ची को सड़क किनारे उतार कर फरार हो गए। चर्चा है कि बच्ची लहुलुहान स्थिति में थी। पास ही दुकान चलाने वाली एक महिला ने जब बच्ची को बदहवास हालत में रोते हुए देखा तो उससे बात की और उसके परिजनों को जानकारी दी। यह महिला पीड़िता की पड़ोसी बताई जा रही है। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना पर विरोध जताया।
वहीं जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची ने अपने साथ गलत काम किए जाने की पुष्टि की है। हालांकि वह बेहद सहमी हुए है। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि कार को टेस करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उसका पता लगाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। गंगानगर थाना पुलिस द्वारा बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh