वर्षो पुराने रास्ते के विवाद का हुआ समाधान , नायब तहसीलदार के द्वारा विवाद का किया गया निस्तारण
देवरिया ।जिले के बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी के निर्देश पर वर्षों पुराने रास्ते के शिकायत के बाद नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौंडिल्य के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत कर सामाजिक हित में रास्ते का निस्तारण कराया गया।
लोगों के अनुसार रास्ते पर करीब 15 वर्षों से लोगों का आवागमन हो रहा था। सड़क निर्माण के लिए टेंडर समेत अन्य प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी, लेकिन विवाद के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। जिससे आवागमन में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था स्थानीय लोगों के लिए यह रास्ता समस्या के रुप था
जिसकी शिकायत जिलाधिकारी से किया गया था अधिकारी द्वारा
जांच के बाद संबंधित रास्ते पर RCC सड़क निर्माण को हरी झंडी दे दी गई। स्थानीय लोगों को अब सड़क निर्माण पूरा होने से आवागमन में सुविधा मिलेगी।

























































Leave a comment