करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत
देवरिया। सलेमपुर सोहनाग मोड़ के पास शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान छोटेलाल कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय रामनगिना, निवासी बरसीपार मिश्रा टोला, थाना सलेमपुर के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छोटेलाल नशे की हालत में था और चलते-चलते ट्रांसफार्मर के पास पहुंच गया। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क और आम लोगों की आवाजाही वाले स्थानों पर लगे ट्रांसफार्मरों के आसपास पर्याप्त सुरक्षा घेरा, चेतावनी संकेत और अन्य आवश्यक सुरक्षा इंतजाम होने चाहिए था
लेकिन विद्युत विभाग द्वारा इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी
स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से घटनास्थल का तत्काल निरीक्षण कराने, ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
























































Leave a comment